क्षेत्रीय कार्यालय, जानला
क्षेत्रीय केंद्र, जानला
अली यावर जंग राष्ट्रीय श्रवण एवं वाक् दिव्यांग संस्थान (दिव्यांगजन)
क्षेत्रीय केंद्र, जानला, ओडिशा
अयाजंरावाश्रदिसंस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, जानला, ओडिशा की स्थापना वर्ष 1986 में पूर्व अयाजंरावाश्रदि संस्थान., मुंबई तथा पूर्व सीडी आर आर विभाग, ओडिशा सरकार द्वारा की गई थी। उस समय इस केंद्र का नाम बधिर के लिए शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (Training Centre for the Teachers of the Deaf) रखा गया था और यह एस.आई.आर.डी. परिसर, यूनिट-VIII, भुवनेश्वर-751012 में कार्यरत था।ओडिशा सरकार ने वर्ष 1999 में खुर्दा जिले के ओगालपाड़ा, जानला में संस्थान की अपनी इमारत की स्थापना हेतु पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराई, जो कि भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आती है और भुवनेश्वर से मात्र 14 किलोमीटर दूर स्थित है।वर्ष 2008 में यह केंद्र अपने नव-निर्मित भवन में जानला स्थानांतरित हुआ। वर्तमान में इस केंद्र को अयाजंरावाश्रदिसंस्थान (दिव्यांगजन), क्षेत्रीय केंद्र, जानला के नाम से जाना जाता है।
हमारे उद्देश्य एवं सेवाएँ
मानव संसाधन विकास:
वाक् एवं श्रवण दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास के विभिन्न पहलुओं हेतु केंद्र द्वारा निम्नलिखित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं:
डिप्लोमा इन एजुकेशन – स्पेशल एजुकेशन (श्रवण बाधित)[संक्षिप्त रूप में डी. एड. स्पेशल एड. (एचआई ], डिप्लोमा इन हीयरिंग, लैंग्वेज एंड स्पीच (डी.एच.एल.एस.) , बी. एड. स्पेशल एजुकेशन (एचआई )।
ये सभी पाठ्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद (Rehabilitation Council of India), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।
नैदानिक सेवाएँ (Clinical Services):
श्रवण परीक्षण (ऑडियोमेट्री)इमिटेंस ऑडियोमीट्री,ओ.ए.ई. (OAE)*,श्रवण यंत्र का परामर्श (Prescription),- श्रवण यंत्र विश्लेषण (कम्प्यूटरीकृत), श्रवण यंत्र की मरम्मत एवं सेवा, श्रवण यंत्र का प्रोग्रामिंग एवं फिटिंग*, अनुकूलित कान साँचा निर्माण (Custom Ear Mould Making)*, श्रवण प्रशिक्षण (Auditory Training)*
परामर्श (Counselling),अनुवर्ती सेवाएँ (Follow-Up Services),- संदर्भ सेवाएँ (Referral Services)
- ईएनटी सेवाएँ एवं संदर्भ (Referal) सेवाएँ
- वाक् मूल्यांकन एवं संदर्भ सेवाएँ
- मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन सेवाएँ
अनुसंधान (Research)
श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए हस्तक्षेप (Intervention) एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था समावेशी शिक्षा (Early Childhood Inclusive Education) के क्षेत्रों में अनुसंधान अध्ययन केंद्र में संचालित किए जा रहे हैं।
आउटरीच सामुदायिक कार्यक्रम (Outreach Community Programme)
वाक् एवं श्रवण दिव्यांगताओं की पहचान और हस्तक्षेप, श्रवण यंत्र की फिटिंग तथा शैक्षणिक परामर्श सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं तथा उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप इनका विस्तार एवं विकास किया जा रहा है।
सहभागिता आधारित सेवाएँ (Collaborative Services)
श्रवण मूल्यांकन, श्रवण यंत्र की फिटिंग एवं शैक्षणिक परामर्श सेवाएँ ओडिशा राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आरबीएसके,एनएचएम ओडिशा तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से प्रदान की जा रही हैं।
सामग्री विकास (Material Development)
जनसाधारण, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अन्य संबंधित पेशेवरों हेतु ओडिया भाषा में जनशिक्षात्मक सामग्री तैयार की जा रही है, ताकि ओडिशा में अयाजंरावाश्रदि संस्थान की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।
प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा सेवाएँ
श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएँ केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सामान्य विद्यालयों में श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए सहयोग सेवाएँ
सामान्य विद्यालयों में अध्ययनरत श्रवण दिव्यांग बच्चों को विशेष सहयोग सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।
अल्पावधि गतिविधियाँ / सेवाएँ
– ओडिशा की विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए दिव्यांगता विषयक अनुसंधान
– +2 एवं +3 स्तर के छात्रों के लिए विशेष शिक्षा में कैरियर की जानकारी
– डी.आई.ई.टी. के मास्टर ट्रेनर्स का अभिमुखीकरण
– जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थानों के प्रशिक्षुओं का अभिमुखीकरण
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, विद्यालय प्रमुखों एवं सरकारी अधिकारियों के लिए विशेष सत्र
– सामान्य विद्यालयों के शिक्षकों को भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) का प्रशिक्षण
दिव्यांगजन हेतु उपकरण सहायता योजना (एडीआईपी) के अंतर्गत सेवाएँ
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दर अनुबंध (Rate Contract) के आधार पर चयनित विभिन्न श्रेणियों के श्रवण यंत्र, केंद्र में तथा शिविरों के माध्यम से क्लिनिकल सेवाओं के अंतर्गत श्रवण दिव्यांग व्यक्तियों को वितरित किए जाते हैं।
राष्ट्रीय विकलांगता सूचना हेल्पलाइन सेवा (NATIONAL DISABILITY INFORMATION HELPLINE SERVICE (NDIHS))
श्रवण दिव्यांगता, अस्थि संबंधी दिव्यांगता, दृष्टि दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता तथा एकाधिक दिव्यांगताओं से संबंधित जानकारी इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) के माध्यम से प्रदान की जाती है।
क्र.सं. | नाम | पदनाम | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
---|---|---|---|---|
1 | लानु वानबॉय एइमोल | व्याख्याता (वाक् एवं श्रवण) | एमएएसएलपी | 11 वर्ष |
क्र.सं. | नाम | पदनाम | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
---|---|---|---|---|
1 | चन्द्र चूड़ पी. पाणिग्रही | एएसएलपी | एमएएसएलपी | 26 वर्ष |
2 | अमिताभ जेना | एएसएलपी | एमएएसएलपी | 16 वर्ष |
3 | रीना साहू | प्री स्कूल शिक्षक | एम.ए.(शिक्षा), | 17 वर्ष |
4 | विश्वामित्र मिश्रा | इयरमोल्ड तकनीशियन | एम.ए. (इतिहास), बी.एड.स्पे.एज्यु. एचआई, डीएचएलएस | 17 वर्ष |
5 | अमरेश्वर मिश्रा | एलडीसी | बी.कॉम | 28 वर्ष |
6 | प्रमोद कुमार दलाई | एमटीएस | +2 आर्ट्स | 30 वर्ष |