नैदानिक सेवा शुल्क
151वीं कार्यकारी परिषद ने नैदानिक शुल्क में संशोधन को मंजूरी दी गई। पारिवारिक आय को ध्यान में रखते हुए रु. 50/- पंजीकरण शुल्क के रूप में लिया जाएगा। सभी बेसिक टेस्ट, बिहेविअर ऑब्जरवेश ऑडियोमेट्री (बीओए), प्योर टोन ऑडियोमेट्री (पीटीए), इमिटेंस ऑडियोमेट्री (आईए), स्पीच ऑडियोमेट्री (एसए), हियरिंग ऐड ट्रेल (एचएटी), स्पेशल टेस्ट, स्पीच लैंग्वेज असेसमेंट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट मुफ्त में किए जाएंगे। अन्य इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी टेस्टों के लिए, इंस्ट्रुमेंटल आधारित स्पीच डायग्नोस्टिक टेस्ट शुल्क निम्नलिखित तालिका के अनुसार लिया जाएगा।
क्र. सं. | सेवाएं | शुल्क (रु. में) |
---|---|---|
1 | पंजीकरण | रु. 50/- |
2 | चिकित्सीय परामर्श (ईएनटी/ पेडियाट्रिक्स / न्यूरोलॉजी) | निशुल्क |
3 | ऑडियोग्राम/ स्पीच ऑडियोमेट्री/ इमिटेंस ऑडियोमेट्री)/ बीओए | निशुल्क |
4 | वाक् और भाषा टेस्ट और परामर्श | निशुल्क |
5 | शैक्षिक मूल्यांकन और मार्गदर्शन | निशुल्क |
6 | मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और मार्गदर्शन | निशुल्क |
7 | व्यवसायिक परामर्श | निशुल्क |
8 | श्रवण दिव्यांगता प्रमाणपत्र (केवल मुंबई आधार कार्ड धारक निवासी) | निशुल्क |
9 | सारांश रिपोर्ट | निशुल्क |
10 | श्रवण यंत्र जारी (एडिप योजना के तहत) | निशुल्क (प्रतिमाह 22500/- या उससे कम की आय हेतु), प्रतिमाह 22501से 30000/- तक की आय वालों के लिए 50%, और प्रतिमाह 30001/- से अधिक आय वाले मामलों के लिए 100% लागत |
11 | इयर मोल्ड गढ़ाई (श्रवण यंत्र के साथ एडिप योजना के तहत) | निशुल्क (प्रतिमाह 22500/- या उससे कम की आय हेतु), प्रतिमाह 22501से 30000/- तक की आय वालों के लिए 50%, और प्रतिमाह 30001/- से अधिक आय वाले मामलों के लिए 100% लागत |
12 | रेलवे रियायत प्रमाणपत्र का बनाने हेतु | निशुल्क |
13 | स्ट्रोबोस्कोपी / नासोएन्डोस्कोपी | रु. 50/- |
14 | यूवी इयर मोल्ड बॉडी लेवल हेतु और बीटीई श्रवण यंत्र ऐक्रेलिक हार्ड मोल्ड | रु. 150/- प्रति मोल्ड, 75/- प्रति मोल्ड |
15 | बीईआरए | रु. 100/- मूल्यांकन |
16 | एएसएसआर) | रु. 100/- मूल्यांकन |
17 | ओएई | रु. 100/- मूल्यांकन |
18 | श्रवण यंत्र मरम्मत | रु. 50/- |
19 | वाक् चिकित्सा – श्रवण पुनर्वास | रु. 100/- प्रतिमाह (सप्ताह में अधिकतम तीन बार) |
20 | टिनिटस पुनर्प्रशिक्षण चिकित्सा | रु. 50/- सेशन |
21 | वीएनजी/वीईएमपी मूल्यांकन | रु. 500/- मूल्यांकन |
22 | वेस्टिबुलर पुनर्वास | रु. 500/- प्रतिमाह (न्यूनतम 2 और अधिकतम 8 सेशन के लिए) |
23 | मैपिंग और स्विच-ऑन | रु. 500/- प्रतिवर्ष (6 सेशन के लिए) |
24 | प्रतिचित्रण | रु. 100/- सेशन |
श्रवण मूल्यांकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाता है। एडिप के तहत हियरिंग एड ट्रायल और हियरिंग एड की समस्याएं और सभी मूल्यांकन आमतौर पर उसी दिन पूरे हो जाते हैं, बशर्ते कि लाभार्थी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज हों। हस्तक्षेप के उपायों को बताने से पहले बच्चों का एक से अधिक बार मूल्यांकन किया जाता है।अ.या.जं.रा.वा.श्र.दि. संस्थान श्रवण बाधित, फटे होंठ और तालु, मानसिक मंदता, उच्चारण/स्पष्ट उच्चारण की समस्या, आवाज की समस्या, हकलाना, पढ़ने, लिखने में कठिनाई वाले व्यक्तियों के वाक्-भाषा संचार कौशल तथा अन्य भाषा विकार वालों के वास और पुनर्वास के लिए एक व्यापक कार्यक्रम प्रदान करने की आवश्यकता को पहचानता है। बच्चों और वयस्कों की बोली, भाषा, पढ़ने और लिखने की कठिनाइयों की पहचान करने के लिए प्रारंभिक और विस्तारित मूल्यांकन किया जाता है। निष्कर्षों के अनुसार, रोगियों को स्पीच थेरेपी की सलाह दी जाती है। भाषण चिकित्सा विकार एक लंबी प्रक्रिया जो कि विकार पर निर्भर करती है।मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए उन स्थानीय रोगियों को अप्वाइंटमेंट दिया जाता है, जिनका मूल्यांक क्लिनिक में आए हुए दिन नहीं किया जा सकता हो। ज्यादातर मामलों में बाहर से आए रोगियों को एक ही दिन में देखे जाते है। शिशुओं और बुजुर्ग रोगियों का मूल्यांकन प्राथमिक आधार पर किया जाता है। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए अनुमानित 1 घंटा 15 मिनट का समय लगता है। विस्तृत आकलन और विभेदी निदान की आवश्यकता वाले व्यक्तिओं को 2 से 3 अतिरिक्त सत्रों की आवश्यकता हो सकती है।